Accelerator of vehicle pressed during Devi Visarjan Yatra, 6 injured

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वृंदावन के गोपीनाथ बाजार क्षेत्र में रविवार रात देवी विसर्जन यात्रा के दौरान गाड़ी का एक्सीलेटर दब गया। तेज रफ्तार में दौड़ी गाड़ी की चपेट में आकर 6 लोग घायल हो गए। बाद में गाड़ी विद्युत पोल से जा टकराई।

Trending Videos

रविवार रात गोपीनाथ बाजार क्षेत्र में उस समय अफरातफरी मच गई, जब अचानक विसर्जन यात्रा में झांकी लेकर चल रही एक जीप अचानक तेज रफ्तार के साथ कई लोगों को टक्कर मारते शीतला मंदिर से सटे विद्युत पोल से टकराकर रुक गई। इसकी चपेट में आने से छह लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चालक तौफिक ने बताया कि वह पानी पीने के लिए गया था, उसी दौरान समिति के किसी सदस्य ने जीप में गेयर डालकर एक्सीलेटर दबा दिया। जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई और यह हादसा घटित हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना में घायल लोग अलग-अलग क्षेत्र के हैं। इनके नाम पते नहीं चल सके हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें