Accident: Four people from Prayagraj died in a road accident, a horrific accident happened in Unchahar, Rae Ba

Accident
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


जिले के उतरांव इलाके के रहने वाले एक ही परिवार के चार लोगों की रायबरेली के ऊंचाहार इलाके में हुई सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की सुबह पूरे बाबा मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव स्थित पंचशील महाविद्यालय के पास पिकअप व कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। दोनों वाहन भिड़ने के बाद खड्ड में जा गिरे। हादसे में कार सवार पिता-दो बेटों समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए। घायलों को जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

प्रयागराज जिले के उतरांव निवासी मिराज (35) पुत्र अब्बास खान सऊदी अरब में नौकरी करता था। उसे शुक्रवार को सऊदी अरब जाना था। सुबह मिराज अपनी कार से पत्नी हबीबा (32), दो बेटे उस्मान (5), सुलेमान (डेढ़ माह) व नौशाद अली (22) पुत्र शाहिद अली के अलावा झूंसी निवासी बुसरा पत्नी शाहिद अली व प्रयागराज जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के दरिया पट्टी निवासी शलेहा पत्नी जुनैद के साथ लखनऊ जा रहा था। हाईवे पर पंचशील महाविद्यालय के पास रायबरेली से ऊंचाहार की ओर जा रही पिकअप से आमने-सामने से टक्कर हो गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें