accident on Lucknow Expressway Uncontrolled bus overturned Six passengers injured

अनियंत्रित बस पलट गई
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार


आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर 0.5 पर मुड़ते समय अयोध्या से दिल्ली जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद बस सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और यूपीडा के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। हादसे में आधा दर्जन से अधिक सवारियां घायल हो गईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Trending Videos

थानाध्यक्ष बमरौली कटारा सौरव सिंह ने बताया कि मंगलवार  सुबह 9.45 बजे के करीब आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर 0.5 के पास मुड़ते समय अयोध्या से दिल्ली जा रही टूरिस्ट बस अचानक अनियंत्रित होकर रोड पर पलट गई। हादसे के बाद सवारियों में  चीख पुकार मच गई। सूचना पर थाना बमरौली कटारा पुलिस सहित यूपीडा के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए।

बस पलटने से सावरियों का सामान एक दूसरे के ऊपर गिर गया, जिसके नीचे वो दब गए। शीशा तोड़कर कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला। हादसे में सोनू पुत्र गंगाराम निवासी सुनाह बस्ती ,जालो यादव पुत्र बुलग  यादव निवासी गया जिला गुड्डी बिहार, सतीफुल निशा पत्नी मोहम्मद नईम निवासी  भगवानपुर डुमरियागंज जिला सिरसा, संजय पुत्र जगदीश निवासी मोहाली थाना जामताड़ा झारखंड, श्वेता मिश्रा पत्नी विभव निवासी पिंकी चौधरी कॉलोनी बेस कमल विहार दिल्ली, संजय पुत्र सहदेव निवासी श्यौर जिला भण्डारा नागपुर प्रमोद पुत्र  राम निवासी घायल हो गए।

 सभी को उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा इलाज के लिए भेजा गया है। वहीं अन्य सवारियों को हल्की-फुल्की छोटे आई हैं, जिन्हें अन्य वाहन से गंतव्य के लिए भेजा जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *