Accident on Mathura-Goverdhan Roadmore than half a dozen people injured condition of three is serious

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मथुरा गोवर्धन रोड पर लोडिंग गाड़ी ने सवारियों से भरे टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन महिला श्रद्धालुओं की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक मथुरा गोवर्धन रोड स्थित अड़ींग बाईपास पर मथुरा से गोवर्धन जा रहा लोडिंग गाड़ी ने गोवर्धन से सवारियां लेकर आ रहे टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टेंपो पलट गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। मौके पर चीख पुकार मच गई।

हादसे में गोवर्धन परिक्रमा कर लौट रहीं महिला श्रद्धालु वर्षा, सोनिया, नीतू, डिम्पी, मोनिका निवासीगण दयालबाग आगरा और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से तीन महिला श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बताई गई है। मौके पर पहुंची अड़ींग चौकी पुलिस द्वारा घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया गया, यहां चिकित्सक द्वारा हालत चिंताजनक देख प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मथुरा रेफर कर दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें