Accountant arrested for taking bribe of 5,000 rupees in ghazipur

आरोपी लेखपाल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने बुधवार को मुहम्मदाबाद तहसील में लेखपाल को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। थाना दिवस पर दिए गए प्रार्थनापत्र पर रिपोर्ट लगाने के नाम पर आरोपी लेखपाल ने पैसे की मांग की थी। शिकायतकर्ता की शिकायत पर हुई कार्रवाई से लेखपालों एवं तहसील कर्मियों में खलबली मची है।

Trending Videos

यह है पूरा मामला

मुहम्मदाबाद कोतवाली के सुरतापुर खास निवासी नरेंद्र कुमार शर्मा ने वाराणसी मंडल की एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी कि थाना दिवस पर दिए गए प्रार्थनापत्र पर रिपोर्ट लगाने के लिए 5000 रुपये रिश्वत की मांग की गई है। 

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए भ्रष्टाचार निवारण संगठन वाराणसी के निरीक्षक अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में निरीक्षक नीरज कुमार सिंह सहित 11 सदस्यीय टीम मुहम्मदाबाद पहुंची। यहां तहसील परिसर कक्ष से शादियाबाद थाना के टंडवा टप्पा निवासी लेखपाल राजेश यादव को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। इसकी जानकारी होते ही लेखपालों एवं तहसील कर्मियों में खलबली मच गई। 

इधर, टीम आरोपी लेखपाल को गिरफ्तार करने के बाद शहर कोतवाली पहुंची और विधिक कार्रवाई में जुट गई। एंटी करप्शन टीम प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार सिंह ने बताया कि लेखपाल को पांच हजार रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया है। नगर कोतवाली लाकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें