Accountant's dead body found near railway line murder suspected police investigating

रेलवे लाइन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा के गुरुद्वारा गुरु का ताल रेलवे ओवरब्रिज के पास सोमवार को जूता फर्म के एकाउंटेंट अजय गोयल (37) का शव पड़ा मिला। वह कुछ देर पहले ही घर से ड्यूटी के लिए निकले थे। पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर पर्स, मोबाइल और जैकेट नहीं मिली। इससे परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया ट्रेन से कटकर माैत का मामला है। कोई तहरीर नहीं मिली है। 

Trending Videos

सेक्टर-8, आवास विकास काॅलोनी निवासी अजय गोयल हींग की मंडी स्थित जूता फर्म में नाैकरी करते थे। उनके भाई सौरभ ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह 10:30 बजे अजय घर से स्कूटर लेकर निकले थे। 11:15 बजे लोगों ने गुरुद्वारा गुरु का ताल रेलवे ओवरब्रिज के पास अजय का शव पड़ा देखा। पुलिस ने पहचान होने पर दोपहर एक बजे परिजन को जानकारी दी। साैरभ ने बताया कि भाई का जैकेट, पर्स और मोबाइल गायब है। जिस रास्ते पर शव मिला, वहां से अजय हींग की मंडी नहीं जाते थे। उनके शरीर पर चोट के निशान थे। 

भाई ने अजय के साथ अनहोनी की आशंका जाहिर की। उन्होंने किसी तरह के पारिवारिक विवाद से इन्कार किया है। थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि स्कूटर घटनास्थल से 25 मीटर दूर एक दुकान के बाहर खड़ा मिला। उन्होंने दुकानदार से बात भी की थी। कहा था कि वह कुछ देर में आ रहे हैं। गायब सामान की तलाश की जा रही है। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि ट्रेन की चपेट में आने से माैत हुई है। परिजन की तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। हालांकि रिपोर्ट में माैत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। लोगों से भी पूछताछ की गई है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें