{“_id”:”671e833debd5f211eb092ee0″,”slug”:”accused-father-who-tried-to-rape-his-daughter-arrested-orai-news-c-224-1-ori1005-121554-2024-10-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: बेटी से दुष्कर्म का प्रयास करने वाला आरोपी पिता गिरफ्तार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

पत्नी के घर में न रहने पर बेटी के साथ किया था प्रयास, एसपी के आदेश पर रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी

उरई। पत्नी के मायके चले जाने पर बेटी को अकेला पाकर दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने थाने में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। इस पर उसने एसपी से कार्रवाई की मांग की थी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

चुर्खी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। बताया कि वह परिवार के साथ गुजरात में रहकर मजदूरी करती थी। करीब एक माह पहले जब वह ड्यूटी चली गई थी तो पति ने 14 वर्षीय बेटी को अकेला पाकर दुष्कर्म का प्रयास किया था। घर लौटने पर बेटी ने जब जानकारी तो वह लोकलाज के भय से परिवार सहित गांव लौट आई थी। बताया कि 19 अक्तूबर को जब काम होने पर वह मायके गई थी तो पति ने अकेला पाकर बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया।

जब बेटी चिल्लाई तो आरोपी मौके से भाग गया। गांव में रहने वाले अन्य परिजन बेटी को उसके पास मायके आकर छोड़ गए थे। तब बेटी ने पूरी बात उसे व नाना नानी को बताई थी। महिला का आरोप था कि जब वह तहरीर लेकर चुर्खी थाना पहुंची तो पुलिस ने उसे वहां से भगा दिया था। इसके बाद महिला ने एसपी से पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। एसपी के आदेश पर पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *