संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार

Updated Tue, 20 Aug 2024 12:16 PM IST

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में दुस्साहसिक घटना हुई है। झगड़े की सूचना पर पहुंचे सिपाही पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। उसने सिपाही के पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। 


accused man attacked the constable with a knife in Pilibhit

घायल सिपाही
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


पीलीभीत के कोतवाली क्षेत्र के नावकूड गांव में भाइयों के आपसी विवाद की सूचना पर सोमवार देर रात पहुंचे डायल 112 के सिपाही पर हमला कर दिया गया। हमलावर ने सिपाही के पेट में चाकू घोंप गया, जिससे वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। 

Trending Videos

नावकूड गांव में दो भाइयों में सोमवार को झगड़ा हो गया था। इसकी सूचना पर डायल 112 के सिपाही मौके पर पहुंचे। विवाद कर रहे भाइयों को समझाने के दौरान छोटे भाई ने सिपाही राशिद के पेट में चाकू से वार कर दिए, जिससे वह घायल हो गया। आनन फानन साथी पुलिसकर्मी उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। 

सूचना के बाद एएसपी विक्रम दहिया, सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी, सीएमओ डॉ आलोक कुमार शर्मा समेत अफसर भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के बाद कांस्टेबल को बरेली रेफर कर दिया। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें