
{“_id”:”69d402a90e926c026f01db79″,”slug”:”accused-of-assaulting-a-young-man-after-holding-him-hostage-etawah-news-c-216-1-etw1005-140596-2026-04-07″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

इटावा। बघुईया निवासी देवेंद्र ने थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि उसका छोटा भाई प्रवेश उर्फ बब्बू गांव के ही सुनील कुमार का ट्रक चलाता है। तीन महीने से रुपये नहीं मिलने पर उसने काम पर जाना छोड़ दिया। इस पर दो अप्रैल को सुनील कुमार अपने पांच-सात साथियों के साथ आए और उसे बंधक बनाकर पीटा। ट्रक मालिक ने बताया कि चालक के पास उसके करीब 39 हजार रुपये बकाया थे, जो वापस नहीं कर रहा है। इस कारण उसने ट्रक चलाकर रकम समायोजित करने की बात कही थी। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है। जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।