थाना क्षेत्र के गांव गौहानी में शनिवार शाम देवर, सास को किया घायल


Trending Videos

-पिछले वर्ष अप्रैल में हुई थी शादी, पुलिस बोली, मामला संज्ञान में नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी

चकरनगर। थाना क्षेत्र के गांव गौहानी में शनिवार शाम ससुरालीजनों ने मायके पक्ष के लोगों पर मारपीट कर लाखों रुपये के जेवर ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई लेकिन पुलिस ने घटना पर अनभिज्ञता व्यक्त की।

गौहानी गांव निवासी वृद्धा कांति देवी ने थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि उसके बड़े बेटे पंकज कुमार की शादी पिछले साल अप्रैल में औरैया के थाना अजीतमल स्थित गांव टड़वा की प्रियंका के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद बहू का रवैया बदलने लगा, इसके बाद बेटा मजदूरी करने के लिए बाहर चला गया। आरोप है कि शनिवार शाम बहू ने मायके पक्ष से छह से अधिक लोगों को कार से बुला लिया। इसके उपरांत बहू ने कपड़ों से लेकर जेवर बैग में रख लिए, तो ससुरालीजनों ने इसका विरोध किया, तो मायके पक्ष के लोगों ने वाद-विवाद के बाद ससुरालीजनों के साथ मारपीट की। मारपीट में देवर विनीत कुमार व सास घायल हो गई। डायल 112 पुलिस के सामने बहू सारा सामान लेकर मायके चली गई। पीड़ित परिवार ने थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। आश्चर्य की बात यह है कि पुलिस समूचे मामले में अनभिज्ञता जाहिर कर रही है। थाना प्रभारी बलराम मिश्रा ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *