
{“_id”:”69dd4235ee0cffdc970c428a”,”slug”:”accused-of-breaking-the-gate-and-occupying-the-land-in-absence-tahrir-agra-news-c-421-1-pin1001-5718-2026-04-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: गैरमौजूदगी में गेट तोड़कर जमीन पर कब्जे का आरोप, तहरीर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

पिनाहट। थाना पिनाहट क्षेत्र के गांव क्योंरी हार सड़क निवासी प्रदीप शर्मा पुत्र कृपाराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी गैरहाजिरी में गांव के ही कुछ लोगों ने उसके गेट को तोड़कर वहां से मिट्टी उठाकर जबरन चबूतरा बना लिया। रविवार शाम विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस पिकेट भी मौके पर पहुंची। पीड़ित ने पुलिस से थाने में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।