{“_id”:”672baba9ff58dbf35c0c31a9″,”slug”:”accused-of-instigating-husband-to-commit-suicide-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-126716-2024-11-06″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: पति को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 06 Nov 2024 11:17 PM IST

मैनपुरी। कस्बा बेवर के एक मोहल्ला निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के मामले में पत्नी ने चार युवकों पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। बताया कि आरोपी पति को नशे में धुत करने के बाद उसके साथ अश्लील हरकत करते थे। विरोध करने पर आरोपियों ने पति को पीटा था। पीड़िता ने कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
थाना बेवर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक साइकिल मिस्त्री का शव 2 अक्तूबर को कमरे में फंदे पर लटका मिला था। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। बुधवार को मृतक की पत्नी अपने मासूम बच्चे को साथ लेकर एसपी कार्यालय पहुंची। शिकायत देकर बताया कि पति की मौत सामान्य नहीं है बल्कि चार लोगों ने उन्हें खुदकुशी के लिए उकसाया था। वह किराए के मकान में चार बच्चों पति के साथ रह रही थीं।
चार युवक आए दिन घर आते थे और पति के साथ शराब पीते थे। पति नशे में धुत हो जाते थे तो उसके साथ अश्लील हरकत करते थे। जब इस बारे में पति को बताया तो उन्होने विरोध किया। इस बात पर आरोपियों ने पति की पिटाई की थी। इस घटना से क्षुब्ध होकर पति ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पीड़िता ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
