Accused of kidnapping a girl



फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर गांव पलिया निवासी पारस पर अपनी 25 वर्षीय बेटी को बहलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने पारस, उसके पिता सूरज और भाई रवि के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़िता ने बताया कि 26 फरवरी को आरोपी पारस अपने पिता और भाई के सहयोग से बेटी को घर से भगा ले गया। प्रभारी निरीक्षक थाना फतेहाबाद ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। युवती और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें