संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Tue, 12 Nov 2024 12:32 AM IST

loader

Accused of kidnapping and raping a teenage girl arrested



किशनी। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म कि आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया। वहां से जेल भेजा गया है। पीड़िता को पुलिस परिजन के सुपुर्द कर चुकी है।

एक गांव की किशोरी 5 जुलाई को लापता हो गई थी। पीड़िता की मां ने जनपद इटावा के नगला तेज निवासी अनिल कुमार के खिलाफ पुत्री को अगवा कर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। 28 अगस्त को पुलिस ने पीड़िता को ढूंढ निकाला और फिर मेडिकल कराया। न्यायालय में दर्ज कराए गए बयान के आधार पर आरोपी अनिल के खिलाफ दुष्कर्म की धारा बढ़ाई थी। सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म का आरोपी विधूना चौराहा के पास है। पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। उसे थाने लाकर पूछताछ की गई इसके बाद न्यायालय में पेश किया गया। वहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें