बरेली के आंवला स्थित मनौना धाम आई बदायूं की अनुसूचित जाति की युवती से चलती कार में दुष्कर्म करने का आरोपी शानू और उसका दोस्त आरिफ ने फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे कई सोशल प्लेटफॉर्म पर हिंदू नाम से कई आईडी बना रखी है। यह खुलासा आरोपी के गांववालों ने किया है। आरोप है कि इन आईडी के जरिये वे हिंदू युवतियों से दोस्ती करते थे। पीड़ित युवती को भी शानू ने इस तरह अपने जाल में फंसाया था। 

loader

आंवला थाने में पीड़िता की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक, वह बदायूं जिले के कादरचौक थाना क्षेत्र की रहने वाली है। इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती मनौना के शानू से हो गई थी। शानू ने खुद को युवती का सजातीय और नाम सनी बताया था। मंगलवार को वह मनौना धाम आई तो उसने इस बारे में शानू को भी बताया। 

यह भी पढ़ें- UP: दोस्त चलाता रहा कार… पीछे वाली सीट पर साथी युवती से करता रहा दरिंदगी; मुठभेड़ के बाद दो आरोपी गिरफ्तार




Trending Videos

accused of misdeeds claimed to be named Sunny and love trapped victim girl in bareilly

आरोपी को लेकर जाते पुलिसकर्मी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


चलती कार में किया दुष्कर्म 

युवती ने बताया कि शाम सात बजे शानू अपने दोस्त आरिफ के साथ कार से आया और उसे बैठाकर बिसौली रोड पर ले गया। आरिफ कार चलाता रहा, शानू ने पीछे की सीट पर उससे दुष्कर्म किया। रात नौ बजे शानू और आरिफ उसे मनौना धाम गेट के पास कार से धक्का देकर भाग गए थे। 


accused of misdeeds claimed to be named Sunny and love trapped victim girl in bareilly

पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी
– फोटो : पुलिस विभाग


आरोपियों के पैरों में लगी गोली 

पुलिस ने बुधवार तड़के आंवला थाना क्षेत्र के आरोपी शानू और उसके दोस्त आरिफ को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। शानू के दोनों पैरों में और आरिफ के दाहिने पैर में गोली लगी है। आरोपियों से कार, दो तमंचे, चार कारतूस बरामद हुए हैं। घायल आरोपियों का उपचार कराया। 


accused of misdeeds claimed to be named Sunny and love trapped victim girl in bareilly

सीओ आंवला नितिन कुमार
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


सीओ नितिन कुमार ने बताया कि आरोपियों की पुलिस ने घेराबंदी की तो दोनों ने फायरिंग कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से दोनों घायल हो गए। आरोपियों के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 


accused of misdeeds claimed to be named Sunny and love trapped victim girl in bareilly

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


पीड़िता का कहना है कि उसको पहले नहीं पता था कि शानू ने अपनी पहचान छिपाई है। वारदात के बाद उसने वहां अपनी बहन और बहनोई को सूचना दी। तब गांव के लोगों से शानू की असलियत पता चली। उसका आरोप है कि दोनों ने कई और लड़कियों को फंसा रखा है। 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *