{“_id”:”671059721d36284e9e00cc96″,”slug”:”accused-of-molesting-a-nursing-student-sent-to-jail-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-414176-2024-10-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: नर्सिंग छात्रा से छेड़खानी करने के आरोपी को भेजा जेल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नवाबाद इलाके में स्थित एक नर्सिंग इंस्टीट्यूट की छात्रा से छेड़खानी के आरोपी कर्मचारी को पुलिस ने लिखा-पढ़ी के बाद जेल भेज दिया। नवाबाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को मंगलवार को ही गिरफ्तार कर लिया था।
बता दें कि जालौन निवासी युवती ने पुलिस को बताया था कि वह थाना नवाबाद इलाके में स्थित एक इंस्टीट्यूट से नर्सिंग कोर्स कर रही है। 14 अक्तूबर को शाम साढ़े पांच बजे उसकी ड्यूटी ओटी में लगाई गई थी। यहां उसे अकेला देख इंस्टीट्यूट कर्मचारी डेविड बदतमीजी करने लगा। ओटी में किसी के न होने की वजह से आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की। जब उसने विरोध किया तब आरोपी ने डिग्री खराब कर देने की धमकी दी। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर आरोपी डेविड के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
