बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के धर्मस्थल में ऋषिकेश की किशोरी (नवीं की छात्रा) को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी कथित पुजारी रामकिशन को जेल भेज दिया गया। आरोपी ने किशोरी से संबंधों की बात स्वीकार की लेकिन दुष्कर्म से इन्कार किया। वहीं, किशोरी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। 

Trending Videos

ऋषिकेश निवासी 16 वर्षीय किशोरी ने चार दिन पहले बदायूं रोड स्थित धर्मस्थल के कथित पुजारी युवक रामकिशन पर दुष्कर्म की रिपोर्ट कराई थी। किशोरी के बयान शनिवार को कोर्ट में दर्ज कराए गए। रविवार को किशोरी के बयान की प्रति विवेचक को मिली, जिसमें उसने बंधक बनाकर दुष्कर्म की बात कही है। 

यह भी पढ़ें- सेक्सवर्धक दवाओं का जखीरा बरामद: मसाज की आड़ में गंदा धंधा, महिलाएं बोलीं- शौक पूरा करने के लिए करती हैं ये सब

कथित पुजारी रामकिशन को पुलिस ने पहले से ही हिरासत में ले रखा था। कैंट पुलिस ने लिखापढ़ी करके रविवार को पुजारी को जेल भेज दिया। रामकिशन ने स्वीकार किया कि लंबे समय तक ऋषिकेश में रहने के दौरान उसके किशोरी से संबंध हो गए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें