
आरोपी गिरफ्तार।
– फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
हाथरस में बागला जिला अस्पताल के निकट स्थित एक चाय की दुकान पर हुए विवाद में हत्या करने की फिराक में घूम रहे वांछित आरोपी को थाना हाथरस गेट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य तीन आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
सौदान सिंह निवासी रमनपुर थाना हाथरस गेट ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा था कि बागला जिला अस्पताल के पास उसकी चाय की दुकान है। 27 दिसंबर को बागला जिला अस्पताल के सामने स्थित एक चाय की दुकान से दो आरोपियों ने सिगरेट की डिब्बी खरीदी थी। डिब्बी की कीमत को लेकर दुकानदार से उनकी कहासुनी हो गई थी।
31 दिसंबर की रात आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ दुकान पर आये व गाली-गलौज करने लगे। दुकानदार के भतीजे लवकुश व पवन ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनको पीटा कर फायरिंग कर दी। इस मुकदमे में पुलिस ने विवेचना में हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाई थी। पुलिस तभी से आरोपियों की तलाश कर रही थी।
12 जनवरी को पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी अमन शर्मा उर्फ अमन भारद्वाज पुत्र रितू शर्मा उर्फ रितुराज निवासी चित्रगुप्त नगर थाना हाथरस गेट को चित्रगुप्तनगर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य तीन आरोपियों हरेंद्र, राम पाठक उर्फ रानू पंडित, कृष्णा की तलाश में जुट गई है।
