{“_id”:”675d04e0714507355f03d733″,”slug”:”accused-sexually-exploited-divorced-woman-in-name-of-giving-her-job-in-lucknow-2024-12-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP News: तलाकशुदा महिला को बनाया हवश का शिकार, अस्पताल में नौकरी दिलाने के नाम पर फंसाया; पांच लाख भी ठगे”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
woman crime – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी स्थित बलरामपुर अस्पताल में नौकरी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर ठाकुरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
Trending Videos
चौक में बड़ी काली जी मंदिर निवासी महिला के मुताबिक उनकी मुलाकात अलीगंज के बड़ा चांदगंज निवासी आकाश अवस्थी से हुई थी। उसने खुद को डॉक्टर बताया था। बलरामपुर अस्पताल में संविदा पर नौकरी दिलवाने की बात कही थी।
फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया
कुछ औपचारिकताएं पूरी करने का झांसा देकर ठाकुरगंज स्थित अपने दूसरे घर पर बुलाया, वहां उनके साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर जल्द शादी करने का वादा किया। फिर उनका यौन शोषण करता रहा। पीड़िता का आरोप है कि आकाश ने नौकरी लगवाने के बदले पांच लाख रुपये वसूलकर फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। रुपये मांगने पर उसने उनकी पिटाई कर दी। बाद में पीड़िता को यह भी पता चला कि आरोपी विवाहित है।