
थाना सदर में गिरफ्तार किए गए युवती पर तेज फेंकने की धमकी देने के आरोपी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में सदर क्षेत्र की एक युवती के पास इंस्टाग्राम मित्र ने धमकी भरा चैट का वीडियो भेजा। लिखा कि ‘सुन, एक काम है। हां बोलो, क्या हुआ। एक लड़की के फेस पर तेजाब फेंकना है। मैं बता दूंगा कब और किस टाइम पे। एक लड़का है। लड़की कौन है…फोटो भेज। लड़की की पिक्चर नहीं है। कभी तो घर से निकलेगी। बस फेस पर डालना है तेजाब…’। इससे युवती दहशत में आ गई है।
Trending Videos
मामले में एक्स पर पोस्ट किया गया। इससे हरकत में आई पुलिस ने सदर क्षेत्र में रहने वाले हिमांशु और उसके दोस्त अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को जेल भेजा जाएगा। मुख्य आरोपी एकतरफा प्यार में युवती को धमका रहा था।
