Actress Sapna Singh Son Murdered News Friends Reveal Shocking Story Details News in Hindi

1 of 5

Actress Sapna Singh Son Murder
– फोटो : अमर उजाला

ननिहाल में रह रहे बेटे की संदिग्ध हालात में मौत से बदहवास अभिनेत्री सपना सिंह मुंबई से बरेली लौटीं तो विरोध में शव बीसलपुर रोड पर रखकर ग्रामीणों के साथ जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सीओ फरीदपुर के समझाने पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मामले में बेटे के दोस्तों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

क्राइम पेट्रोल और माटी की बन्नो समेत कई सीरियल में काम कर चुकीं सपना सिंह मंगलवार को मुंबई से भुता थाना क्षेत्र के गांव रसूला स्थित मायके लौटीं और इकलौते बेटे का शव देखकर फफक पड़ीं।




Actress Sapna Singh Son Murdered News Friends Reveal Shocking Story Details News in Hindi

2 of 5

परिजनों ने रोड पर लगाया जाम
– फोटो : अमर उजाला

ग्रामीणों में पहले से ही घटना को लेकर गुस्सा था। परिवार के लोगों के साथ ग्रामीणों ने गांव में बीसलपुर रोड पर जाम लगा दिया। महिलाएं सड़क पर बैठ गईं। थोड़ी देर में चारपाई पर शव लाकर रोड पर रख लिया गया और दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की।

सीओ फरीदपुर आशुतोष शिवम के साथ ही भुता व फरीदपुर थाना पुलिस मौके पर आ गई सीओ ने परिवार के सामने ही बारादरी थाना प्रभारी से फोन पर बात की। परिवार को ठोस कार्रवाई का आश्वासन देकर भेज दिया।

 


Actress Sapna Singh Son Murdered News Friends Reveal Shocking Story Details News in Hindi

3 of 5

सपना सिंह का पुत्र सागर
– फोटो : अमर उजाला

यह है मामला 

अभिनेत्री सपना सिंह का 14 वर्षीय बेटा सागर शहर की आनंद विहार कॉलोनी में अपने मामा ओमप्रकाश के पास रहता था। वह निजी स्कूल में आठवीं का छात्र था। सागर का शव रविवार सुबह बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के अदलखिया गांव के पास पड़ा मिला। इज्जतनगर पुलिस ने अज्ञात के तौर पर शव का पोस्टमार्टम कराया। सागर की नाक से खून आ रहा था। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। हालांकि जहर या नशे की ओवरडोज से मौत के संकेत नहीं मिले तो शव का विसरा सुरक्षित कर दिया गया।

 


Actress Sapna Singh Son Murdered News Friends Reveal Shocking Story Details News in Hindi

4 of 5

परिजनों ने रोड पर लगाया जाम
– फोटो : अमर उजाला

अभिनेत्री अड़ीं तो लिखी हत्या की रिपोर्ट

बारादरी पुलिस ने सागर के लापता होने पर उसके मामा की ओर से गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। सोमवार को उसका शव पहचानने के बाद पुलिस ने सागर के दोस्त अनुज व सनी को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में अनुज ने बताया कि उन लोगों ने साथ में ड्रग्स और शराब पी थी। कॉकटेल से सागर को ओवरडोज हो गई और वह गिर पड़ा। तब दोनों घबरा गए और उसको सड़क से खींचकर खेत में डाल दिया। फिर अपने घर चले गए। 

 


Actress Sapna Singh Son Murdered News Friends Reveal Shocking Story Details News in Hindi

5 of 5

सपना सिंह का पुत्र सागर
– फोटो : अमर उजाला

उन्हें नहीं पता था कि उसकी मौत हो जाएगी। पुलिस ने घटनास्थल के पास सीसीटीवी कैमरे खंगाले, इसमें दोनों दोस्त सागर को खींचकर ले जाते नजर आए। पोस्टमार्टम में स्थिति साफ न होने पर शुरू में पुलिस गैर इरादतन हत्या में कार्रवाई करना चाहती थी, रोड जाम कर प्रदर्शन का पता लगा तो तहरीर लेकर मामला हत्या में दर्ज कर लिया गया। इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि आरोपियों को को जेल भेजा जाएगा।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *