
आरके पुरम में अवैध निर्माण कार्य के विरूद्ध सील कर कार्यवाही करते एडीए के अधिकारी
– फोटो : एडीए
विस्तार
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) का अवैध निर्माण एवं बिना नक्शा निर्माण करने पर कार्रवाई लगातार जारी है। इस क्रम में 12 जनवरी को आरके पुरम आगरा रोड, सासनीगेट में अवैध निर्माण को सील कर दिया।
एडीए अफसरों के अनुसार निर्देशानुसार प्राधिकरण की जोनल टीम द्वारा अवैध निर्माण के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए मिथलेश पत्नी प्रेम सिंह द्वारा अवैध रूप से निर्मित किए जा रहे बेसमेंट के ऊपर कॉलम खड़े करते हुए बिना मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध निर्माण कार्य के विरूद्ध योजित में पारित सील आदेश के क्रम में थाना सासनीगेट का निर्माण परिसर को विधिवत सील करने की कार्रवाई की गई।
