ADA assistant engineer suspended in give and take case

अलीगढ़ विकास प्राधिकरण
– फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार


निर्माण कार्य के लिए एक व्यक्ति से लेन-देन के मामले में फंसे अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए ) के सहायक अभियंता महाराज सिंह को शासन ने निलंबित कर दिया है। इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया है। एडीए समेत शहर भर में इस कार्रवाई को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है।

 

दिसंबर 2023 में निर्माण कार्य के लिए एक व्यक्ति से लेन-देन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हुआ था। जिसमें सहायक अभियंता महाराज सिंह एक कार में बैठकर किसी निर्माण का नक्शा पास कराए जाने को लेकर लेन-देन करते हुए दिखाई दे रहे थे। एडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित सहायक अभियंता को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया। दो सदस्यीय जांच समिति भी गठित कर दी। समिति की रिपोर्ट के आधार पर सहायक अभियंता के खिलाफ शासन में कार्रवाई की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट भेजी गई। 

एडीए के उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने बताया कि प्रकरण में जांच के बाद शासन को इसकी विस्तृत रिपोर्ट भेजी गई थी। जिस पर दोषी मिले सहायक अभियंता महाराज सिंह को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के दौरान सहायक अभियंता लखनऊ स्थित आवास बंधु के निदेशक कार्यालय से संबद्ध रहेंगे। झांसी मंडल के अपर आयुक्त को इस प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए नामित किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *