जमुनहा (श्रावस्ती)। मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण उल्टी-दस्त व बुखार के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। बच्चे हों या बूढ़े, सभी इसकी गिरफ्त में हैं। जमुनहा क्षेत्र में कई दिनों से उल्टी-दस्त व बुखार की चपेट में आए 45 लोग एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में रविवार को उल्टी-दस्त के 12 मरीज भर्ती किए गए।

Trending Videos

जिले में कभी बरसात व बाढ़ तो कभी चटकीली धूप के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इससे उल्टी-दस्त व बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। रविवार को इमरजेंसी वार्ड में उल्टी-दस्त के 12 मरीज इलाज कराने पहुंचे।

इनमें भिनगा के सत्तीचैरा निवासी उर्मिला देवी (64), भुतना की साकिरा (50), बारी मोहल्ला निवासी रोहित (25), बांसकुड़ी के सुरेश (10), भिनगा की मंतशा (9), ठठिया की निशी शुक्ला (15), टंड़वा के विशाल यादव (11), भिनगा के भगवानदीन (70) शामिल हैं।

वहीं जमुनहा क्षेत्र के ग्राम बहोरवा के मजरा कलंदरी पुरवा में कई दिनों से नजमा (10), राज मोहम्मद (9), इजराल (7), शाहरुमन (30) का मिर्जापुर चौराहे पर एक निजी अस्पताल में उल्टी-दस्त का इलाज चल रहा है। शान मोहम्मद (45), बाबिया (22), शनि (3), तहमूला (80), दिल मोहम्मद (3), रजनी (8) सहित 45 लोग उल्टी-दस्त व बुखार से पीड़ित हैं।

गांव में अब तक स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची। आशा कार्यकर्ता पीड़ितों का नाम रजिस्टर में दर्ज करती मिलीं। इस बारे में मल्हीपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अवनीश कुमार तिवारी ने बताया कि आशा कार्यकर्ता व एएनएम को भेजकर सर्वे कराया जा रहा है। नासिरगंज पीएससी के चिकित्सक को दवा का वितरण करने के लिए भेजा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *