
यूपी में बिजली व्यवस्था
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में बिजली वितरण को ओडिशा की तर्ज पर निजी हाथों में सौंपने का प्रस्ताव प्रदेश सरकार ने तैयार किया है। आगरा में 14 साल पहले 1 अप्रैल 2010 को ही बिजली निजी कंपनी टोरंट पावर को दे दी गई थी। प्रदेश में सबसे पहले बिजली वितरण नेटवर्क आगरा में ही निजी हाथों में सौंपा गया। 20 साल के लिए करार किया। आगरा के बिजली उपभोक्ताओं को निजीकरण से बेहतर सुविधाएं मिली हैं, हालांकि सरकारी कर्मचारी निजीकरण के खिलाफ हैं।
