अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा

Updated Thu, 03 Oct 2024 10:59 PM IST

योग्य रतन उर्फ चिंटू सिकंदराराऊ तहसील में प्रैक्टिस करते थे। योग्य रतन अपने घर से 3 अक्टूबर की सुबह पांच बजे टहलने के लिए मथुरा-बरेली राजमार्ग पर निकले थे। वह सिकंदराराऊ की तरफ जा रहे थे। तभी जाऊ नहर पुल के निकट किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।


Advocate dies due to vehicle collision

मृतक योगय रतन
– फोटो : फाइल फोटो

Trending Videos



विस्तार


हसायन कोतवाली क्षेत्र के गांव जाऊ के निकट वाहन की टक्कर से अधिवक्ता की मौत हो गई। वह सिकंदराराऊ तहसील में प्रैक्टिस करते थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। अधिवक्ता की पत्नी ने कोतवाली में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

Trending Videos

हसायन कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला रति निवासी योग्य रतन उर्फ चिंटू पुत्र नवाब सिंह सिकंदराराऊ तहसील में प्रैक्टिस करते थे। योग्य रतन अपने घर से 3 अक्टूबर की सुबह पांच बजे टहलने के लिए मथुरा-बरेली राजमार्ग पर निकले थे। वह सिकंदराराऊ की तरफ जा रहे थे। 

तभी जाऊ नहर पुल के निकट किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। अधिवक्ता की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक ने अपने पीछे दो पुत्र आर्यन व गौतम, पुत्री मोनिका के अलावा पत्नी चांदनी को बिलखते हुए छोड़ा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *