{“_id”:”6834d55050f3e796ea03c8e1″,”slug”:”advocate-dies-in-a-road-accident-near-medical-bypass-nephew-injured-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-563859-2025-05-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: मेडिकल बाईपास के पास सड़क हादसे में अधिवक्ता की मौत, भतीजा घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सोमवार देर-शाम मेडिकल बाईपास के सड़क हादसे में बड़ागांव मरोड़ा निवासी अधिवक्ता नारायण दास गौतम (62) की मौत हो गई जबकि उनका भतीजा समेत एक अन्य युवक घायल हो गया। उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
मरोड़ा गांव निवासी नारायण दास ने कोछा भांवर में भी मकान बना रखा था। सोमवार को भतीजे शिवम के साथ स्कूटर से कोछा भांवर जा रहे थे। मेडिकल बाईपास के पास निर्माण कार्यों के चलते सिर्फ एक लेन में ही यातायात चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है उसी समय उल्टे हाथ की ओर से बाइक पर ओरछा गेट निवासी अनस कुरैशी आ गया। दोनों के वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। नारायण दास सिर के बल सड़क पर जा गिरे। शिवम एवं अनस को चोट आ गई। अत्याधिक चोट आने से नारायण गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उनको अस्पताल भेजा गया। यहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया जबकि शिवम और अनस को भर्ती कर लिया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी रोते-बिलखते पहुंच गए।
