संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Tue, 10 Sep 2024 05:16 AM IST


Advocates stopped judicial work

Trending Videos



कासगंज। मोहिनी हत्याकांड और अधिवक्ताओं की नामजदगी के विरोध में अधिवक्ताओं ने सोमवार को भी न्यायिक कार्य नहीं किया। बार एसोसिएशन व संघर्ष समिति ने मोहिनी तोमर हत्याकांड में अधिवक्ताओं को नामजद कराने व उनकी गिरफ्तारी कर जेल भेजने की निंदा की। साथ ही स्पष्ट जांच कराकर दोषियों को गिरफ्तार करने व सीबीआई जांच की मांग की। मोहिनी तोमर हत्याकांड में बार एसोसिएशन द्वारा शुरू से ही अधिवक्ताओं की नामजदगी को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए चार सितंबर से हड़ताल की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को भी अधिवक्ताओं की हड़ताल रही। बार एसोसिएशन व संघर्ष समिति की बैठक सोमवार को सुबह हुई। एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि बार ने अधिवक्ताओं की मांग पर विचार करते हुए मोहिनी तोमर हत्याकांड में उनके पति द्वारा अधिवक्ताओं को नामजद कराने व पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजने की निंदा की गई। पुलिस से मुकदमे की जांच शीघ्रता से करते हुए दोषी व्यक्तियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई। साथ ही हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने व एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की भी मांग की। बताया कि इन मांगों को लेकर राज्यपाल व मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। इन्हीं मांगों को लेकर सोमवार को अधिवक्ता कार्य से विरत रहे।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें