{“_id”:”673cf6e49bdf41be38055a47″,”slug”:”after-a-liquor-party-a-young-man-was-killed-by-crushing-his-head-orai-news-c-224-1-ori1005-122326-2024-11-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: शराब पार्टी के बाद युवक की सिर कुचलकर हत्या”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

माधौैगढ़/उरई (जालौन)। सोमवार सुबह एक युवक का लहूलुहान शव जीआईसी मैदान में पड़ा मिला। सुबह टहलने निकले लोगों ने शव पड़ा देख पुलिस को जानकारी दी। शव के पास में ही बाइक खड़ी थी और शराब के कुछ खाली पाउच भी पड़े थे। इससे आशंका है कि उसकी शराब पार्टी के बाद विवाद में हत्या कर दी गई है। पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गडेरना के पुरा रूदावली गांव निवासी रानू उर्फ गौरव (28) सोमवार शाम बाइक से बंगरा जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश शुरू की पर कुछ पता नहीं चला। उसके फोन पर घंटी जा रही थी, लेकिन उसे कोई नहीं उठा रहा था। मंगलवार की सुबह बंगरा राजकीय इंटर कालेज के खेल मैदान में उसका शव रक्तरंजित हालत में पड़ा मिला। सिर को ईंटों से बुरी तरह कुचला गया था।

मंगलवार को लोग जब टहलने निको तो शव पड़ा देख खलबली मच गई। सूचना पर सीओ फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को जानकारी दी। पिता रामदत्त तिवारी ने बताया कि वह तीन बेटों में सबसे छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पिता का कहना है कि उसका किसी से विवाद भी नहीं है। जिससे उसके पुत्र की कोई हत्या कर सके। सीओ माधौगढ़ रामसिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मोबाइल का नहीं चला पता, बराबर जा रही रिंग

उरई। जिस हालत में युवक का शव मिला है, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि पहले युवक ने आरोपियों के साथ शराब पी। फिर इसके बाद विवाद हुआ और उसकी ईंटों से सिर कुचलकर हत्या कर दी। हत्या के पहले आरोपियों से उसका विवाद भी हुआ है, क्योंकि उसके गले में पड़ी दो सोने की चेन ज्यों कि त्यों पड़ी हैं। लेकिन उसके कपड़े फटे हैं। मोबाइल गायब है, अभी भी उसके मोबाइल में रिंग जा रही है। लेकिन उसे कोई नहीं उठा रहा है। पुलिस मोबाइल की तलाश में जुटी है। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें