After a month, temperature crosses 40 in monsoon season, possibility of rain in Kanpur after two days

कानपुर में भीषण गर्मी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


जुलाई का तीसरा सप्ताह और मानसून के सुस्त पड़ जाने से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे लोग मायूस हैं। उमस और गर्मी अलग से अपने तेवर दिखा रहे हैं। आषाढ़ के महीने में चैत्र जैसी गर्मी पड़ रही है। करीब एक महीने बाद गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 53 सालों में 18 जुलाई को रिकाॅर्ड गर्मी रही।

वर्ष 1971 से उपलब्ध रिकाॅर्ड के मुताबिक इस तारीख को अधिकतम तापमान कभी 40 के पार नहीं गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि निम्न दबाव का जोन न बन पाने के कारण बादलों का झुंड उत्तर क्षेत्र से खिसककर मध्य क्षेत्र में चला गया है। हवाओं की गतिविधियां और रूट बदल जाने के कारण बादल रुककर बरसने के बजाय दूसरी तरफ निकल गए। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य औसत से 5.9 डिग्री अधिक 40.8 रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक 29.4 रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *