न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Vikas Kumar

Updated Sun, 10 Nov 2024 12:44 AM IST

रतिराम का शरीर बेजान होते ही जानकी के मुंह से तेज चीख निकली और वह वहीं जमीन पर लुढ़क गईं। बेटों ने उनको संभालने की कोशिश की, लेकिन उनका शरीर भी बेजान हो चुका था। 


loader

after husband death wife also died within 10 minutes in Jhansi

रतिराम खंगार और जानकी
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


जिंदगीभर एक-दूजे का साथ निभाने के बाद वृद्ध दंपती ने दुनिया से विदा भी एक साथ ली। थाना पूंछ के धौरका गांव में शुक्रवार देररात पति की मौत से पत्नी को ऐसा सदमा लगा कि महज 10 मिनट में ही उसने भी दम तोड़ दिया। शनिवार को दंपती की अर्थियां भी एक साथ निकलीं। भावविह्वल परिजन ने दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया। शनिवार को दिनभर दंपती के अनूठे प्रेम की चर्चा होती रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *