दिल्ली कैंट इलाके में स्थित गौरौदा शरत ऑफिसर्स गेस्ट हाउस में एक कैप्टन के खुदकुशी करने के बारे में मंगलवार रात को पीसीआर कॉल मिली थी। कमरे का गेट तोड़ा गया तो पाया कि ऑफिसर्स मेस में गेस्ट हाउस नंबर 1 के कमरे के अंदर पंखे पर एक शव लटका हुआ था।
{“_id”:”670ff1b0e93c96dc9d059d8c”,”slug”:”after-husband-s-suicide-in-agra-wife-commits-suicide-in-delhi-2024-10-16″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”पति के बाद पत्नी ने भी दी जान: सुसाइड नोट में लिखा- पति के हाथ में रखा जाए मेरा हाथ, एक साथ हो अंतिम संस्कार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

love demo
– फोटो : AI Generated
आगरा में पति फ्लाइट लेफ्टिनेंट ए. दीप के खुदकुशी के बाद पत्नी कैप्टन रेनू तंवर उनकी मौत का सदमा सहन नहीं कर सकी। कैप्टन रेनू ने दिल्ली कैंट इलाके में स्थित आर्मी के गौरौदा शरत ऑफिसर्स गेस्ट हाउस में मंगलवार व बुधवार की दरम्यानी रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को मौके से मिले सुसाइड नोट में कैप्टन रेनू ने लिखा है कि उसका अंतिम संस्कार एक साथ किया जाए। साथ ही उसका हाथ पति के हाथ में रखा जाए। दोनों ने प्रेम विवाह किया था।