कोंच। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक ने सोमवार को जुझारपुरा बी-पैक्स लिमिटेड कोंच का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने खाद की भी समीक्षा की और किसानों से बात की। किसानों ने बताया कि जुझारपुरा सोसाइटी पर खाद की फिलहाल कोई समस्या नहीं है। वहीं अफसरों ने भी खाद की समस्या न होने का दावा किया है।
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक विजय प्रकाश वर्मा ने निरीक्षण के दौरान उर्वरक की भी समीक्षा की। इसमें 103 एनपीके, 688 यूरिया एवं 411 बैग डीएपी मौके पर उपलब्ध मिली। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक ने किसान राजेंद्र सिंह हिंगुटा, राजकिशोर जुझारपुरा, राजा भैया भदारी, मंगल सिंह परैथा, घनश्याम भदारी, उदय प्रताप जुझारपुरा, अखिलेश कुमार भदारी, आनंद कुमार भदारी से भी वार्ता की और खाद की स्थिति जानने की कोशिश की। किसानों ने समिति में उर्वरक को लेकर कोई भी समस्या नहीं बताई।
इस दौरान समिति के प्रबंध निदेशक प्रियंक पांडेय, उर्वरक प्रभारी राजेश शुक्ला, महेंद्र कुमार झा, राजकुमार शर्मा, विनोद पटेल, रामअनुग्रह सिंह, विमल याज्ञिक आदि मिले।
