www.a2znewsup.com जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍️

(उरई जालौन) उरई: आज जालौन समाजवादी पार्टी कार्यालय उरई में समाजवादी पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षों की समीक्षा बैठक जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर की अध्यक्षता में हुई। समीक्षा बैठक में जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने सभी सपा के उपस्थित प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षों से एक-एक करके उनकी कार्य गुजारियों की समीक्षा ली। समीक्षा के बाद उन्होंने सभी प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि गांव-गांव जाकर अपने प्रकोष्ठों के तहत जाति -वर्ग -समुदाय सहित आम जनमानस को पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी की सरकार के द्वारा विकास कार्यों की तथा सरकार की नीतियों की बारे में उन्हें बताएं और हर संभव समाजवादी पार्टी में लोगों को जोड़ने का काम करें ताकि आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के सांसद प्रत्याशी को जिताकर समाजवादी पार्टी को मजबूती प्रदान हो। इस समीक्षा बैठक में समाजवादी पार्टी के प्रकोष्ठों में प्रमुख रूप से अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ से जिला अध्यक्ष दानिश मंसूरी, पिछड़ा वर्ग से बब्बू पाल, महिला प्रकोष्ठ से कुसुम लता सक्सेना, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ से दुर्गेश शाक्यवार, व्यापार सभा से मनोज इकड़या, शिक्षक सभा से विनोद कुमार श्रीवास, अधिवक्ता सभा से राघवेंद्र गुर्जर, मजदूर सभा से अजय गौतम योगा, बाबा साहब वाहिनी से मयंक जाटव सहित सपा जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर, महासचिव जमालुद्दीन,विवेक यादव, परमात्मा शरण फौजी, जयदेव यादव, बृजभूषण कुशवाहा, गोपाल गहोई, मधुसूदन परिहार, रश्मि पाल, राजकुमारी यादव, त्रिवेणी प्रजापति, विनीत वर्मा, सुधा सिंह राजावत, दिनेश, वीरेंद्र पाल, संजय यादव, रमजान अली, इमरान मंसूरी, शिवम गुर्जर, अजहर बाबा आदि सैकड़ों पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
