{“_id”:”67def714cb964951400c01bb”,”slug”:”after-playing-with-colours-people-are-suffering-from-diseases-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-129459-2025-03-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: रंग-गुलाल के बाद बीमारियों से हुए बेहाल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 22 Mar 2025 11:14 PM IST
जिला अस्पताल में दवा काउंटर पर दवा लेने के लिए लगी मरीजों की भीड़। – फोटो : जिला अस्पताल में दवा काउंटर पर दवा लेने के लिए लगी मरीजों की भीड़।
कासगंज। होली के बाद बीमारियां के ग्राफ में तेजी से उछाल आया है। रंग-गुलाल की मस्ती के बाद अब लोग स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। रंगों के पर्व के बाद बीते छह दिन में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित दस हजार से अधिक मरीज उपचार के लिए जिला अस्पताल आ चुके हैं। यह संख्या पिछले सप्ताह से ढाई गुना अधिक है। मरीजों को बुखार, सांस में दिक्कत, डायरिया एवं आंखों में संक्रमण जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।होली के बाद मौसम में आए बदलाव का असर लोगों की सेहत पर देखा जा रहा है। पर्व से पहले के सप्ताह जिला अस्पताल में 4297 मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे जबकि त्योहार के बाद के इस सप्ताह में 10075 मरीज जिला अस्पताल में आए। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी सांस में दिक्कत की हो रही है। हवा में धूल के कण सांस के मरीजों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। इसके अलावा बुखार, डायरिया, आंखों में संक्रमण समस्या लेकर आने वाले मरीजों की संख्या भी अच्छी खासी है। इस साल एक सप्ताह के भीतर इतने मरीज अब तक कभी नहीं आए। मरीजों की संख्या में हुई वृद्धि से उनको इलाज में भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। घंटों इंतजार के बाद मरीज का नंबर आ रहा है।