आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में युवाओं का जोश देखने के लिए मिल रहा है। खराब माैसम के बावजूद रविवार को झांसी, ललितपुर, जालौन के 600 युवाओं ने जनरल ड्यूटी (जीडी) पद के लिए दौड़ लगाई।

सेना भर्ती कार्यालय आगरा के मुताबिक, 19 अप्रैल तक चलने वाली अग्निवीर भर्ती रैली में जीडी पद के लिए झांसी, ललितपुर और जालौन के युवा शनिवार से शाम से ही जुटना शुरू हो गए थे। सभी को देर रात दस्तावेज परीक्षण के बाद भर्ती स्थल पर प्रवेश दिया गया।

सेना भर्ती कार्यालय ने 800 अभ्यर्थियों बुलाया था, लेकिन 600 ही पहुंचे। सुबह करीब 5 बजे से ग्रुप के हिसाब से दाैड़ शुरू हुई। इसके बाद जंप, बैलेंसिंग, बीम अन्य शारीरिक परीक्षण के बाद पास अभ्यर्थियों को मेडिकल के लिए सोमवार को बुलाया गया है। सोमवार को इटावा और एटा के अभ्यर्थियों की दौड़ होगी।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *