आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) की महत्वाकांक्षी अटलपुरम टाउनशिप के फेज-3, सेक्टर-8 में भूखंड आवंटन की प्रक्रिया अगले चरण में पहुंच गई है। प्राधिकरण ने एमआईजी-1, 2, 3, एचआईजी और सुपर एचआईजी श्रेणी के भूखंडों के लिए प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों की जांच के बाद अपात्र और त्रुटिपूर्ण आवेदनों की सूची जारी कर दी है।


Trending Videos

जिन आवेदकों ने 13 फरवरी से 16 मार्च 2026 के बीच पंजीकरण कराया था, वह अपनी पात्रता की स्थिति प्राधिकरण के नोटिस बोर्ड या आधिकारिक वेबसाइट www.adaagra.org.in पर देख सकते हैं। प्राधिकरण ने आवेदकों को अपनी कमियां सुधारने का एक अंतिम अवसर दिया है। आवेदक 25 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक जनहित पोर्टल पर अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से त्रुटियों में सुधार कर सकते हैं।

ध्यान रहे कि 1 अप्रैल के बाद किसी भी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति किसी भी कार्य दिवस में शाम 5 बजे तक प्राधिकरण के संपत्ति अनुभाग में संपर्क कर सकते हैं। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें