आगरा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान बाइक और मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान दो के पैर में गोली लगी है, जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना एकता क्षेत्र में 19 नवंबर को बाइक और मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले चार बदमाशों को घेर लिया। बुधवार रात गढ़ी देवरी पुलिया के पास मुठभेड़ के दौरान इनको गिरफ्तार कर लिया। भागने का प्रयास करते समय आरोपियों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया, जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।
मुठभेड़ में सुन्दर और सूरज के पैरों में गोली लगी है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, लूटा गया मोबाइल, एक लूटी हुई बाइक और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
