आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में प्रेम में नाकाम एक युवक ने खुजली की दवाई खाकर आत्महत्या की बात लिखकर वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। मेटा अलर्ट से पुलिस को सूचना मिली। तुरंत ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने बताया कि अब्बास नगर निवासी साहिल ने सोमवार देर रात इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल किया, जिसमें उसने खुजली की नौ गोलियां एक साथ खा लीं। स्क्रिप्ट पर युवती का नाम लिखकर कहा कि सब टैबलेट एक साथ खा गया, कुछ नहीं बचा…मेरी जिंदगी खत्म हो चुकी है।

देर रात मेटा अलर्ट ने पुलिस को सोशल मीडिया पर मैसेज किया। सूचना पर पहुंचे रामबाग चौकी इंचार्ज अरुण बिलगैया और मलखान सिंह ने युवक से पूछताछ की। उसने बताया कि इंटरनेट स्पीड कम आ रही थी, पोस्ट गलती से वायरल हो गई। आगे से इस तरह की हरकत नहीं करूंगा। इसके साथ ही उसके परिजनों ने पुलिस का धन्यवाद दिया।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें