आगरा के बरौली अहीर निवासी लवकुश लवानियां ने 3 दिसम्बर को तहरीर देते हुए पुलिस को बताया था कि 2 दिसंबर की रात्रि में अज्ञात चोरों ने प्लॉट के अंदर खड़े ट्रैक्टर -ट्राली को चोरी कर लिया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की उच्चधिकारियों के निर्देश पर ट्रैक्टर की बरामदगी के लिए टीमों को लगाया।

बुधवार को पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना दी कि ट्रैक्टर-ट्राली चोरी करने वाला व्यक्ति आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट से बाह की ओर जा रहा है। पुलिस ने संजीव पुत्र दयाराम निवासी जेवर खादर, थाना जेवर जिला गौतमबुद्ध नगर को ट्रैक्टर ट्रॉली सहित गिरफ्तार किया कर लिया। उसके कब्जे से ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रैक्टर की मास्टर चाबी, एक अवैध तमंचा 315 बोर, 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

पुलिस के पूछताछ करने पर बताया कि 2 दिसंबर की रात्रि मैंने अपने साथी धनपाल ने एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड के किनारे बने गोदाम का ताला तोड़कर चोरी किया गया। चोरी किए गए ट्रैक्टर ट्राली को मैंने और धनपाल ने ग्राम खादर जेवर में अपने खेत पर ले जाकर खड़ा कर दिया था।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *