आगरा के एत्मादपुर में हाईवे के दो प्रमुख चौराहों सहालग के चलते वाहनों का अधिक दबाब के कारण हाईवे पर वाहनों की शाम से रात्रि तक दोनों ओर दो-दो किमी तक व सर्विस रोड़ पर वाहनों की कतार लगी रही है। हाइवे पर चार घंटे जाम में फंसे वाहन रेंगते को मजबूर रहे।

Trending Videos

शुक्रवार को शाम 4 बजे से ही हाइवे पर वाहनों की अधिक संख्या होने के चलते जाम की स्थिति बनी रही। हाईवे के दोनों ओर बुढ़िया के ताल से आगे तक व टूंडला रेलवे पुल से आगे तक वाहनों की लाइन लगी रही। हाईवे के सर्विस रोड, बरहन व खंदौली रोड पर अतिक्रम के चलते वाहन को निकलने में दिक्कत होती रही। वहीं, ट्रैफिक पुलिस व थाना पुलिस कर्मी दोनों चौराहों से वाहनों को निकलवाने में लगे रहे।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *