आगरा में ऑटो में सफर करने के दौरान सावधान रहने की जरूरत है। जगदीशपुरा के बोदला क्षेत्र में ऑटो में बैठी महिलाओं ने बच्ची को उल्टी आने का बहाना कर दूसरी महिला के गले से सोने की चेन तोड़ ली।

Trending Videos

ताजगंज के एमपीपुरा निवासी राजकुमारी ने बताया कि बहन ऊषा सिंह के साथ 15 जनवरी को बोदला से बिजलीघर जाने के लिए ऑटो में बैठी थीं। उसी दौरान दो औरतें और एक 10 वर्षीय बच्ची पास आकर बैठ गईं। रास्ते में बच्ची उल्टी आने का बहाना करने लगी। वह पीछे हुईं और इसी दौरान एक महिला ने उनके बहन के गले से सोने की चेन तोड़ ली। इसके बाद वह सभी ऑटो से उतर गईं। इंस्पेक्टर जगदीशपुरा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *