फतेहाबाद रोड पर बसों से फुटपाथ क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। ऐसे में नगर आयुक्त ने आदेश दिए हैं कि चार्जिंग के लिए बसों को फुटपाथ पर खड़ा नहीं किया जाएगा। 

 


Electric Buses Banned from Parking on Footpaths for Charging on Fatehabad Road in Agra

इलेक्ट्रिक बसें
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार


आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित जेपी होटल के पास चार्जिंग के लिए आने वाली इलेक्ट्रिक बसें अब फुटपाथ पर खड़ी नहीं हो सकेंगी। फुटपाथ के क्षतिग्रस्त होने की शिकायत पर नगर आयुक्त ने इस पर तत्काल रोक लगा दी है। नगर आयुक्त ने मंडलायुक्त कार्यालय से रमाडा होटल तक चल रहे विकास कार्यों और सफाई व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद आदेश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता दीपांकर सिंह को निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। रमाडा होटल के पास श्मशान घाट के सौंदर्यीकरण को लेकर भी नगर आयुक्त ने कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें