आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र में ट्रांस यमुना कॉलोनी, रामबाग के दीपक अग्रवाल ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि विपक्षियों ने 2.50 करोड़ रुपये में जमीन का सौदा कर 70.19 लाख एडवांस ले लिए। बैनामा नहीं करने पर रकम वापस मांगने पर मारपीट की गई।

पीड़ित दीपक ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया था। आरोप लगाया कि विजयनगर निवासी मोहन लाल अग्रवाल और सोहन लाल से उन्होंने कोतवाली क्षेत्र की जमीन का 2.50 करोड़ में एग्रीमेंट किया था। एडवांस रकम में 70.19 लाख दिए। छह माह बाद भी बैनामा नहीं किया गया। तगादा करने पर कई बार पंचायत हुई लेकिन रुपये वापस नहीं किए गए। वह बैंक के लोन की किस्त चुका रहे हैं।
26 जनवरी को वह विजयनगर में मित्र की दुकान पर बैठे थे। आरोपी और उनकी पत्नियां मेघा अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, परिचित अमरनाथ अग्रवाल व दिलीप अग्रवाल निवासी विजयनगर व दो अन्य भी आए। आरोपियों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।