आगरा में वर्ष 2026 के भीमनगरी महोत्सव का उल्लास शुरू हो गया है। इस वर्ष भीमनगरी का मुख्य आयोजन जीआईसी मैदान में होगा, जबकि ग्यासपुरा क्षेत्र की 12 मलिन बस्तियों की सूरत बदली जाएगी। बुधवार को जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पर विधायक डॉ. जीएस धर्मेश और डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने आयोजन समिति के साथ बैठक कर विकास कार्यों और तैयारियों खाका की समीक्षा की।

क्षेत्रीय समिति के अध्यक्ष सुभाष सागर ने बताया कि ग्यासपुरा क्षेत्र के 12 मोहल्लों को विकास कार्यों के लिए चिह्नित किया है। इनमें शिब्द साहनी नगर, सागर वाली गली, पृथ्वीनाथ, तमोली पाड़ा, प्रकाश नगर, रामनगर, चंदन नगर, नगला गंगाराम और प्रेम नगर मुख्य हैं। डीएम ने नगर निगम और एडीए को निर्देश दिए कि इन क्षेत्रों में गलियों, नालियों और सड़कों के निर्माण के लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाए।

बैठक में सुरक्षा और सफाई पर जोर

केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी ने नाला काजीपाड़ा की सिल्ट सफाई समय से कराने की मांग की ताकि बारिश में जलभराव न हो। महामंत्री श्याम जरारी ने अंबेडकर प्रतिमा पार्क की मरम्मत और 14 अप्रैल तक प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने पर बल दिया। वहीं, डीएम ने टोरेंट पावर को लटकते बिजली तारों को ठीक करने और ट्रैफिक पुलिस को शोभायात्रा मार्ग का रूट प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम वित्त शुभांगी शुक्ला, करतार सिंह भारतीय, महेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। समिति ने डीएम को विकास कार्यों की विस्तृत सूची भी सौंपी।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *