आगरा के थाना एकता पुलिस ने रिंग रोड जीरो पॉइंट से ट्रांसफार्मरों का चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। लेकिन अभी ट्रांसफार्मर चोर गैंग का लीडर फरार है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Trending Videos

एसीपी ताजगंज पीके राय ने बताया कि जिले भर से ट्रांसफार्मरों से एल्युमिनियम और कॉपर के तारों की चोरी करने वाले गैंग के पांच लोगों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। लेकिन दो आरोपी भागने में सफल हो गए थे। पुलिस ने चोरी के तारों को खरीदने वाले कबाड़ी डौकी के कोलारा निवासी गौरव को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें –  भाभी ने उजाड़ दी दुनिया: कमरे में बुलाकर काटा था देवर का प्राइवेट पार्ट, एम्स में हुआ ऑपरेशन; अब ऐसी है हालत

उसके पास 20 किलो एल्युमिनियम की पत्ती, एक मोबाइल व नकदी बरामद किए हैं। उसने पुलिस को बताया कि वह डौकी में कबाड़ की दुकान चलाता है। वह ट्रांसफार्मर के तारों को चोरी करने वाले गैंग से एल्युमिनियम और कॉपर के तार खरीदता था। इस गैंग का लीडर सैंया के हिडोरा निवासी छंगू फरार है। पुलिस तलाश में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *