अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh

Updated Thu, 26 Mar 2026 11:37 AM IST

आगरा में ताजमहल पर भीड़ में बिछड़े 3 वर्षीय बच्चे को पुलिस ने 30 मिनट में उसके माता-पिता से मिला दिया। क्यूआरटी टीम की तत्परता से मासूम सुरक्षित परिजनों की गोद में पहुंच गया, जिससे परिवार ने राहत की सांस ली।


Lost 3-Year-Old Reunited with Parents at Taj Mahal Within 30 Minutes by Police

ताज पर बिछड़े 3 वर्षीय मासूम को पुलिस ने माता-पिता से मिलाया
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार

नई दिल्ली निवासी पर्यटक अमीरुद्दीन बुधवार को परिवार सहित ताजमहल देखने आए थे। दोपहर के समय ताज के पश्चिमी प्रवेश द्वार के पास भीड़ में उनका 3 वर्षीय बेटा फरजान उनसे बिछड़ गया। बच्चा अकेला पाकर रोने लगा, जिस पर क्विक रिस्पांस टीम के मुख्य आरक्षी की नजर पड़ी। उन्होंने क्यूआरटी प्रभारी उप निरीक्षक को सूचना दी। उन्होंने तत्काल रेडियो अनाउंसमेंट के माध्यम से 30 मिनट के भीतर बच्चे के परिजन को खोजकर मासूम को उसके माता-पिता की गोद में सौंप दिया।


Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें