आगरा दीवानी में बुजुर्ग की हालत बिगड़ गई। एसएसएफ के जवानों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया।  उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

 


Elder Collapses in Court: SSF Personnel Rush Him to Hospital Save His Life

बुजुर्ग। सांकेतिक चित्र
– फोटो : freepik



विस्तार


आगरा दीवानी में मंगलवार को एक बुजुर्ग की हालत बिगड़ गई। एसएसएफ जवानों ने बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचा दिया। प्रभारी एसएसएफ मुकेश कुमार ने बताया कि दोपहर में बुजुर्ग भगवान दास परिजन के साथ मुकदमे की पैरवी के लिए दीवानी आए थे। वह गेट नंबर दो के समीप अचानक गश खाकर गिर गए और छटपटाने लगे।

Trending Videos

कुछ लोगों ने उन्हें एक अधिवक्ता के चैंबर में तख्त पर लिटा दिया। परिवार के लोग रोने लगे। तभी एसएसएफ कर्मी राहुल सारस्वत, सूरज सिंह और सोनवीर सिंह पहुंचे। बुजुर्ग के लिए व्हीलचेयर मंगवाई। इसके बाद दीवानी परिसर स्थित अस्पताल ले गए। बुजुर्ग की हालत में सुधार होने पर परिजन ने एसएसएफ कर्मियों का धन्यवाद दिया।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *