ईसाई पंचांग के अनुसार सबसे पवित्र सप्ताह की शुरुआत रविवार को खजूर इतवार (पाम संडे) के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई। इस अवसर पर विभिन्न गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं, आराधना कार्यक्रम और जुलूस आयोजित किए गए। इनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।


Trending Videos

प्रभु यीशु मसीह के यरूशलेम में विजयी प्रवेश की स्मृति में खजूर इतवार (पाम संडे) पर आगरा मसीह समाज कमेटी की ओर से रविवार को निष्कलंक गर्भागमन गिरजाघर वजीरपुरा मार्ग से भव्य जुलूस निकाला गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना सभा से हुआ। फादर राजन दास, फादर मिरांडा और फादर शाजी की गायक मंडली ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।

प्रार्थना सभा में महाधर्माध्यक्ष आर्च बिशप डॉ. राफी मंजलि ने कहा कि यह पर्व प्रेम, विनम्रता और समर्पण का संदेश देता है। रेवरेन्ड अनिल बी लाल ने विशेष प्रार्थना कर देश में सुख-शांति और भाईचारे की कामना की। इसके बाद निष्कलंक गर्भगमन गिरजाघर से जुलूस निकाला गया। जुलूस में श्रद्धालु खजूर की डालियां लेकर प्रभु यीशु की स्तुति गान करते हुए शामिल हुए।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें