Woman's dead body found in millet field clothes in disarray family shocked to see condition

मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत विगत शाम गायब हुई महिला का शव आज सुबह 6 बजे करीब बाजरा के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाजार के खेत से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन वृद्ध महिला के साथ लूट व रेप के बाद हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं।

 घटना थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चुरियारी की है। गांव चुरियारी निवासी वृद्ध महिला विगत दिवस गुरुवार को प्रातः किसान मोहन सिंह उर्फ़ बनिया के खेत में बाजार की मजदूरी करने गई थी, तभी से घर वापस नहीं लौंटी। परिजनों ने महिला की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

थाना सीकरी में महिला के गुम होने की तहरीर दी गई थी। आज सुबह खेतों की तरफ गए ग्रामीणों ने महिला का खून से लथपथ शव खेत में पड़ा देखा तो सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी विपिन कुमार सिंह ने ग्रामीणों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।

वृद्ध महिला की निर्मम तरीके से हत्या किए जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। वहीं परिजनों का आरोप है कि महिला की लूट व रेप के बाद हत्या की गई है। थाना प्रभारी विपिन कुमार सिंह ने परिजनों को आश्वत किया है कि घटना में जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *